गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कल गांधीनगर में एक उच्चस्तरीय बैठक में सौराष्ट्र के कुछ भागों में बाढ की स्थिति की समीक्षा की। भूपेन्द्र पटेल ने मुख्यमंत्री का प्रभार संभालने के तुरंत बाद यह उच्चस्तरीय बैठक की।
सौराष्ट्र के अनेक क्षेत्रो में पिछले 24 घंटो में 300 से 400 मिलीमीटर तक की भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश और बांधो के ऊपर से पानी बहने के कारण मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने जिला और नगर निगम के प्रशासन को निचाई वाले क्षेत्रो से लोगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए सूचना दी है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के 3 अतिरिक्त दल राजकोट और दो अतिरिक्त दल जामनगर भेजने के लिए सूचना दी है। इस बीच भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों को बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान बचाव और राहत कार्य में स्थानीय प्रशासन को मदद कर रहा है। जामनगर जिले में कल 20 लोगो को एयरलिफ्ट किया गया। जबकि एनडीआरएफ द्वारा अन्य 30 लोगो को बचाया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment