स्कूल जाने वाले बच्चों के बीच अच्छे स्वास्थ्य (फिटनेस) और खेल के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए, खेल और फिटनेस पर पहला राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज 1 सितंबर को लॉन्च किया गया था।
स्कूली बच्चों के लिए भारत की पहली फिटनेस और खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फिट इंडिया क्विज को प्रतिभागियों के लिए और भी आकर्षक बनाया गया है। पूरे भारत के स्कूली छात्रों के लिए एक बड़े उपहार के तौर पर, युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि राष्ट्रव्यापी भारत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए 1 लाख स्कूलों द्वारा नामांकित पहले 2 लाख छात्रों का पंजीकरण निःशुल्क किया जायेगा। प्रत्येक स्कूल निःशुल्क पंजीकरण के लिए पहले आओ, पहले पाओ के तहत अधिकतम 2 छात्रों को नामांकित कर सकता है।
केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने स्कूली बच्चों में फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस निर्णय की घोषणा की। प्रधानमंत्री द्वारा रेखांकित किये गए फिट इंडिया अभियान के हिस्से के रूप में फिट इंडिया क्विज को लॉन्च किया गया है, जिसने अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन जीने के महत्व के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिट इंडिया क्विज में अधिक से अधिक छात्रों की भागीदारी बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए 1 लाख स्कूलों के पहले 2 लाख छात्रों के लिए प्रतियोगिता में भाग लेने के शुल्क को माफ कर दिया गया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में अनुराग ठाकुर ने 1 सितंबर को फिट इंडिया क्विज का शुभारंभ किया था, जो खेल और फिटनेस पर पहली बार आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता है। राष्ट्रव्यापी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 3.25 करोड़ रुपये निर्धारित किये गए हैं।प्रतियोगिता के राष्ट्रीय दौर का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जायेगा ।
इस क्विज में देश के प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के छात्र शामिल होंगे और यह प्रतियोगिता ऑनलाइन तथा प्रसारण दौर का मिश्रण होगी। प्रारूप को समावेशी तरीके से डिजाइन किया गया है, जिसमें देश भर के स्कूली छात्रों को साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने तथा अपने फिटनेस और खेल ज्ञान का परीक्षण करने का अवसर मिलेगा।
फिट इंडिया क्विज में भाग लेने का विवरण फिट इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment