हरियाणा के प्रणव सूरमा ने एफ-51 वर्ग के पुरुषों के क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर अपने एशिया पैरा खेलों के आंकडों को बेहतर किया। बुधवार को खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 के मुख्य आकर्षण में, हरियाणा के इस खिलाड़ी ने नई दिल्ली में 33 दशमलव 54 मीटर दूर तक थ्रो किया। भारत के धरमबीर ने अब तक 31 दशमलव 09 मीटर का एशियाई रिकॉर्ड कायम किया था।
जिस स्पर्धा में सूरमा ने स्वर्ण पदक जीता, उसी में उत्तर प्रदेश के राम रतन सिंह ने 25 दशमलव 43 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता और तमिलनाडु के अलेक्जेंडर एम ने 25 दशमलव 28 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। शूटिंग में पदक राउंड डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू हो गए हैं। एसएच2 श्रेणी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले अनुभवी स्टार विजय सिंह कुंतल ने 618 दशमलव 3 के कुल स्कोर के साथ 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता।
पैरा नेशनल्स में पहले सीमा सुरक्षा बल के लिए पदक जीतने वाले विजय के बाद तेलंगाना के सत्य जनार्दन श्रीधर रायला ने 607 दशमलव 5 के स्कोर के साथ रजत और पंजाब के दलबीर सिंह ने 604 दशमलव 3 के साथ कांस्य पदक जीता ।
कल तीन और स्वर्ण पदकों का फैसला हुआ। राजस्थान की मोना अग्रवाल ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग वूमेन एसएच-1 में 619 दशमलव 7 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि हरियाणा की सिमरन शर्मा ने 606 दशमलव 5 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं, उत्तर प्रदेश की आकांक्षा ने 604 दशमलव 6 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।
एसएच1 वर्ग के लिए 10 मीटर एयर राइफल में, महाराष्ट्र के स्वरूप उन्हालकर 243 दशमलव 8 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे। हरियाणा के दीपक सैनी ने 242 दशमलव 9 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि हरियाणा के ही इशांक आहूजा ने कांस्य पदक जीता।
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्टैंडिंग एसएच-1 में मध्य प्रदेश की रूबीना फ्रांसिस ने 233 दशमलव 1 के कुल स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि उत्तर प्रदेश की सुमेधा पाठक ने कुल 229 दशमलव 2 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। दिल्ली की भक्ति शर्मा ने कुल 207 दशमलव 8 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
पैरा पॉवरलिफ्टिंग 61 किलोग्राम एलीट वर्ग में, पंजाब की सीमा रानी ने 88 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। यूपी की जैनब खातून ने 80 किलोग्राम वर्ग में रजत और तमिलनाडु की एम. नाथिया ने 72 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
एलीट 59 किलोग्राम वर्ग में, ओडिशा के गदाधर साहू ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 140 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। केरल के जॉबी मैथ्यू ने रजत और दिल्ली के गुलफाम अहमद ने कांस्य पदक जीता।
एलीट 55 किलोग्राम वर्ग में, हरियाणा की सुमन देवी ने संयम के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 87 किलोग्राम वजन उठाने के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ शीर्ष स्तर पर रहीं। इसमें दिल्ली की राज कुमारी ने रजत और तमिलनाडु की गोमती ने कांस्य पदक जीता।
हरियाणा 31 स्वर्ण, 35 रजत और 18 कांस्य सहित 84 पदकों के साथ शीर्ष पर है। उत्तर प्रदेश ने 23 स्वर्ण सहित 49 पदकों के साथ दूसरा और तमिलनाडु ने 16 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment