Categories: News-Headlines

क्‍वाड थिंक टैंक फोरम के कार्यक्रम में डॉ. जयशंकर ने कहा कि क्‍वाड वैश्विक आवश्‍यकताओं से फिर से उभरा

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि क्‍वाड चार बड़े जीवंत लोकतंत्रों के लिए एक महत्‍वपूर्ण और स्‍थायी मंच बन गया है। ये चारों लोकतंत्र मुक्‍त और समावेशी हिंद प्रशांत क्षेत्र के पक्षधर हैं। नई दिल्‍ली में क्‍वाड थिंक टैंक फोरम के कार्यक्रम में डॉ. जयशंकर ने कहा कि क्‍वाड वैश्विक आवश्‍यकताओं से फिर से उभरा है। कुछ जटिलताओं के कारण कुछ समय के लिए इसमें प्रगति नहीं हो सकी, लेकिन नई सरकारों और विभिन्‍न परिस्थितियों ने इसे नया रूप दिया है। विदेश मंत्री ने कहा कि क्‍वाड के चार देश- भारत, ऑस्‍ट्रेलिया, जापान और अमरीका का समूचे विश्‍व के लिए एक साथ आना बहुत अच्‍छा है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि क्‍वाड ने तेजी से इसलिए प्रगति की है कि सभी चारों सरकारों ने प्रभावी ढंग से काम किया है। उन्‍होंने कहा कि क्‍वाड ने शुरुआत में समुद्री सुरक्षा, बुनियादी ढांचा, संपर्क, संचार, अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद से मुकाबला, फैलोशिप, जलवायु परिवर्तन से निपटने जैसे क्षेत्रों की चुनौतियों और आवश्‍यकताओं पर ध्‍यान केंद्रित किया। क्‍वाड की हाल की गतिविधियों का उल्‍लेख करते हुए डॉ. जयशंकर ने कहा कि ये समूह दूरसंचार साइबर सुरक्षा, सेमी कंडक्‍टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि क्‍वाड ने विश्‍व के कल्‍याण के उद्देश्‍य से कुछ बड़े पैमाने पर सहयोग किए हैं। इनमें समुद्री क्षेत्र में सहयोग के लिए हिंद प्रशांत जागरुकता कार्यक्रम शामिल है। इसके अंतर्गत अवैध समुद्री गतिविधियों से निपटने के लिए सहयोग शामिल है।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि ये समूह हिंद प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क के माध्‍यम से आपूर्ति श्रृंखला, स्वच्छ अर्थव्यवस्था, टिकाऊपन, डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में धीरे-धीरे सहयोग कर प्रगति कर रहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

5 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.