केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड, छत्तीसगढ़ के भूमि संबंधी विभिन्न मुद्दों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आज हुई वर्चुअल बैठक में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि इस तरह के मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाए तो छत्तीसगढ़ राज्य से कोयले के उत्पादन को और बढ़ाया जा सकता है। प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री से खनिज क्षेत्र में हाल ही में किए गए सुधारों के अनुरूप खनिज ब्लॉकों की नीलामी में तेजी लाने का भी अनुरोध किया है।
देश में कोयले की उपलब्धता की स्थिति की समीक्षा के लिए कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अलग बैठक में केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रबंधन से आग्रह किया कि वार्षिक उत्पादन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए वे अपने यहाँ कार्यरत कर्मचारियों को प्रेरित करें। प्रल्हाद जोशी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए 100 दिनों की कार्य योजना का पालन करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने ताप विद्युत संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। मंत्री महोदय ने सुरक्षा के साथ उत्पादन बढ़ाने के महत्व को दोहराया।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment