Categories: News-Headlines

कोयला मंत्रालय ने आज ओडिशा की दो और खानों की नीलामी की, 2,250 करोड़ रुपये के पूंजी निवेश होने की संभावना

कोयला मंत्रालय ने छठे दौर और पांचवें दौर के दूसरे प्रयास के तहत वाणिज्यिक खनन के लिए कोयला खदानों की नीलामी शुरू की थी। इन खदानों की अग्रिम नीलामी दिनांक 27.02.2023 को प्रारंभ कर दी गई है। ई-नीलामी के आठवें दिन दो कोयला खदानों को नीलामी के लिए रखा गया था जिनमें से 1 सीएमएसपी कोयला खदान और 1 एमएमडीआर कोयला खदान थी। कोयला खदानों का और विवरण इस प्रकार है:-

1 कोयला खदान पूरी तरह से खोजी गई और एक कोयला खदान आंशिक रूप से खोजी गई कोयला खदान है।

इन कोयला खदानों के लिए कुल भूगर्भीय भंडार ~1,652 मिलियन टन है।

इन कोयला खदानों के लिए संचयी पीआरसी 15 एमटीपीए है (आंशिक रूप से खोजी गई कोयला खदान को छोड़कर)

क्रम संख्या
खान का नाम
राज्य
पीआरसी (एमटीपीए)
भूगर्भीय भंडार (एमटी)

प्रस्तुत अंतिम बोली

न्यूनतम निर्धारित मूल्य(प्रतिशत)

अंतिम प्रस्ताव (प्रतिशत)

1
साखीगोपाल बी कांकिली
ओडिशा
उपलब्ध नहीं
500.00
रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड
4.00 प्रतिशत
6.50 प्रतिशत

2
बैतरणी पश्चिम*
ओडिशा
15
1,152.11
गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड
4.00 प्रतिशत
33.50 प्रतिशत

शुरु होने पर ये कोयला खदानें इन कोयला खदानों (आंशिक रूप से खोजे गए सखीगोपाल बी कांकीली कोयला खदान को छोड़कर) के पीआरसी पर गणना करके ~2,873 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व उत्पन्न करेंगी। ये खदानें 2,250 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश आकर्षित करेंगी और 20,280 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

15 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

17 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

18 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.