उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने होली के शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उपराष्ट्रपति का संदेश इस प्रकार है: रंगों के त्योहार होली के हर्षोल्लास भरे अवसर पर मैं सभी भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
होली जीवन और प्रकृति के उपहार का उत्सव है। यह हमारे संबंधों को सशक्त बनाने, क्षमा करने व विस्मृत करने तथा वसंत ऋतु में होने वाले एक नए आरंभ का स्वागत करने का समय है।
होली के जीवंत रंग हमारी सांस्कृतिक विविधता की समृद्धि एवं हमारे लोगों के बीच आपसी भाईचारे की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस अवसर पर, आइए हम सभी अपने भाईचारे के बंधन को सशक्त करने और प्रकृति मां के साथ फिर से जुड़ने के लिए स्वयं को फिर से प्रतिबद्ध करें। रंगों का यह त्योहार हमारे जीवन में खुशियां, प्रेम और सद्भाव लेकर आएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment