Categories: News-Headlines

कोयला घोटाला मामले में राज्यसभा के पूर्व सांसद विजय दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को दोषी करार

दिल्‍ली की एक अदालत ने राज्यसभा के पूर्व सदस्‍य विजय दर्डा और पूर्व कोयला सचिव एस सी गुप्‍ता को छत्तीसगढ़ में कोयला खंडों के आवंटन में हुई अनियमितताओं के मामले में दोषी ठहराया है। विशेष न्‍यायाधीश संजय बंसल ने दर्डा के बेटे देवेंद्र दर्डा और दो वरिष्ठ लोक सेवकों के एस क्रोफा और के सी सामरिया तथा जे एल डी येवतमाल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज कुमार जायसवाल को भी दोषी ठहराया है। अदालत ने इन लोगों को आपराधिक षड्यंत्र, जालसाजी और भ्रष्‍टाचार निरोधक कानून की विभिन्‍न धाराओं के अंतर्गत दोषी पाया है। इन लोगों की सजा की अवधि पर अदालत 18 जुलाई को दलीलें सुनेगी। कोयला घोटाला केंद्र में यूपीए सरकार के शासन में हुआ था जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। कोयला मंत्रालय भी उन्‍हीं के पास था।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

2 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.