Categories: News-Headlines

कैबिनेट ने ICAI और द चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ द मालदीव के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) और द चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ द मालदीव (सीए मालदीव) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने को मंजूरी दे दी।

आईसीएआई और सीए मालदीव का उद्देश्य लेखा ज्ञान की उन्नति, व्यावसायिक और बौद्धिक विकास और संबंधित सदस्यों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग स्थापित करना तथा मालदीव और भारत में लेखा व्यवसाय के विकास में सकारात्मक योगदान देना है।

यह एमओयू, सीए मालदीव की मदद करने के अलावा, आईसीएआई सदस्यों को लघु से दीर्घावधि भविष्य में मालदीव में पेशेवर अवसर प्राप्त करने की संभावनाओं को अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान करेगा। इस एमओयू के साथ, आईसीएआई; लेखांकन पेशे में सेवाओं का निर्यात करके मालदीव के साथ साझेदारी को मजबूत करने में सक्षम होगा, आईसीएआई के सदस्य, विभिन्न देशों के विभिन्न संगठनों में माध्यम से शीर्ष स्तर के पदों पर हैं और उस देश के संबंधित संगठनों के निर्णय/नीति निर्माण की रणनीतियों को प्रभावित कर सकते हैं।

समझौता ज्ञापन, आईसीएआई के सदस्यों को अपने पेशेवर क्षितिज का विस्तार करने और स्थानीय नागरिकों के क्षमता निर्माण को मजबूत करने में आईसीएआई को प्रोत्साहन प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगा। समझौता ज्ञापन भारत और मालदीव के बीच मजबूत कामकाजी संबंधों को बढ़ावा देगा। समझौते से दोनों देशों के पेशेवरों के आवागमन में वृद्धि होगी और साथ ही विश्व स्तर पर व्यापार के लिए एक नए आयाम की शुरुआत होगी।

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य व्यावसायिक लेखा प्रशिक्षण, पेशेवर नैतिकता, तकनीकी अनुसंधान, लेखाकारों के व्यावसायिक विकास के सन्दर्भ में विचारों, जानकारियों के आदान-प्रदान के माध्यम से लेखांकन के मामलों में आईसीएआई और सीए मालदीव के बीच सहयोग को मजबूत करना है। इसका उद्देश्य एक दूसरे की वेबसाइट, सेमिनारों, सम्मेलनों, छात्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रमों और दोनों संस्थानों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी अन्य संयुक्त गतिविधियों के माध्यम से आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। यह एमओयू दुनिया में इस पेशे को बढ़ावा देने के लिए भारत और मालदीव के लेखांकन पेशे के विकास पर अपडेट भी प्रदान करेगा। इसके अलावा, सीए मालदीव; 135 देशों के 180 से अधिक सदस्यों के साथ लेखांकन पेशे का वैश्विक संस्थान, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स (आईएफएसी) का सदस्य बनना चाहता है। आईसीएआई, सीए मालदीव को आईएफएसी का सदस्य बनाने के लिए उचित तकनीकी कार्य पूरे करेगा।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई), भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पेशे के नियमन के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट अधिनियम, 1949 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है। आईसीएआई ने चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के पेशे को आगे बढ़ाने में शिक्षा, व्यावसायिक विकास, उच्च लेखांकन, लेखा परीक्षा और नैतिक मानकों को बनाए रखने के क्षेत्रों में अत्यधिक योगदान दिया है, जिसे विश्व स्तर पर मान्यता मिली है।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

4 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

40 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.