केरल सरकार ने राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए समूचे राज्य में रात का कर्फ्यू और रविवार को लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया है। कल कोविड समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
कोविड स्थिति की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने संबंधित मंत्रियों और अधिकारियों को लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू के फैसले से अवगत कराया। केरल में आज पूर्ण लॉकडाउन है। केवल आवश्यक सेवाओँ को ही अनुमति रहेगी। राज्य में महामारी के खिलाफ जागरुकता अभियान “कोरोना योद्धा बने” शुरू किया जा रहा है। अभियान का लोगो जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना योद्धा बनना चाहिए। इस बीच, राज्य में 29 हजार छह सौ से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आये हैं। केरल में इस समय दो लाख 40 हजार कोविड मरीजों का उपचार चल रहा है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment