केरल में कल भी संक्रमित लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आयी। राज्य में बाईस हजार चौंसठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कल संक्रमण से एक सौ अट्ठाईस लोगों की मृत्यु हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड से मृतकों की संख्या सोलह हजार पांच सौ पचासी हो गई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण में अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए महामारी की मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने के लिए केंद्रीय दल आज केरल जा रहा है। छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय रोग नियंत्रण निदेशक सुजीत कुमार सिंह कर रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केरल में संक्रमण के मामलों में बढोतरी की खबरें आ रही हैं और केन्द्रीय दल कोविड प्रबंधन में राज्य के प्रयासों में मदद करेगा।
कोविड संबंधी राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर हमारी वेबसाइट न्यूज ऑन एआईआर डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध हैं।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment