अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के उद्यमियों को व्यावसायिक सहयोग देने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने आज मुंबई में एक दिवसीय राष्ट्रीय एससी-एसटी हब कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने राष्ट्रीय एससी-एसटी हब और मंत्रालय की अन्य योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन किया है।
केन्द्रीय एमएसएमई मंत्री राणे ने उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए एमएसएमई मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय एससी-एसटी हब और अन्य कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि इन अनेक योजनाओं को रोजगार सृजन, उद्यमशीलता को बढ़ावा देने, जीडीपी तथा निर्यात को बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है। एमएसएमई सचिव बी बी स्वाइन ने कहा कि यह क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था के बहुत गतिशील क्षेत्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नयी रूप रेखाएं और अभिनव नीतियां विकसित कर रहा है।
एससी-एसटी हब इन समुदायों के उद्यमियों को क्षमता निर्माण, बाजार से जुड़ने, वित्तीय सुगमता और निविदाओं में भाग लेने में सहयोग प्रदान करता है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment