Categories: News-Headlines

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने असम के गुवाहाटी में 17,500 करोड़ रुपये की 26 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज असम के गुवाहाटी में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 26 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और एनएचआईडीसीएल के अधिकारी भी उपस्थित थे।

डिब्रूगढ़-तिनसुकिया-लेडो परियोजना का उद्देश्य ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, रणनीतिक उपस्थिति को बढ़ाना और व्यापार एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करना है। सिलचर से लैलापुर खंड बराक घाटी को मिजोरम से जोड़ेगा, जिससे सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। धेमाजी जिले में एनएच-515 उत्तरी असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा।

एनएच-137 दिमा हसाओ क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और पश्चिमी मणिपुर के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगा। पाइकन से गुवाहाटी हवाईअड्डा खंड जोगीघोपा में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क की सुविधा प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त, नए पुलों के निर्माण से भीड़भाड़ कम होगी और इलाके में व्यापार, पर्यटन एवं सामाजिक-आर्थिक प्रगति बढ़ेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

4 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.