Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार में भर्ती प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के दौरान भी जारी रही: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार में भर्ती प्रक्रिया कोविड-19 महामारी के दौरान भी जारी रही है। राज्यसभा के पटल पर रखे गए एक वक्तव्य में डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार में भर्ती निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। 2020-21 और 2021-22 के दौरान यूपीएससी, एसएससी और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान, जिसे आईबीपीएस के नाम से जाना जाता है, द्वारा कुल 1,59,615 उम्मीदवारों का चयन किया गया।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल के सभी नियमों का अनुपालन करते हुए अपनी परीक्षाओं का आयोजन कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान यूपीएससी, एसएससी और आईबीपीएस द्वारा निम्नलिखित भर्तियां की गई हैं:

वर्ष
यूपीएससी
एसएससी
आईबीपीएस
कुल संख्या

2020-21
4,214
68,891
23,496
96,601

2021-22
4,699
29,023
29,292
63,014

कुल योग (2020-22)
8,913
97,914
52,788
1,59,615

कोविड-19 महामारी के कारण सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) के लिए अपनी आयु में छूट प्राप्त करने और अपनी उम्मीदवारी के लिए अतिरिक्त मौका देने वाले विषयों पर, सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों ने रिट याचिकाओं के माध्यम से इन विष्यों को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष उठाया था। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित किए गए निर्णयों के आधार पर, इस मामलों पर विचार किया गया और सिविल सेवा परीक्षा के संबंध में प्रयासों की संख्या तथा आयु-सीमा के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में किसी प्रकार के बदलाव को व्यवहार्य नहीं माना गया। जहां तक एसएससी द्वारा वर्ष 2022 में विज्ञापित की गई परीक्षाओं को आयोजन करने का संबंध है, एसएससी ने आयु निर्धारित करने की महत्वपूर्ण तिथि 01.01.2022 को निर्धारित करने का निर्णय लिया है। सामान्य रूप से, इन परीक्षाओं के लिए आयु निर्धारित करने की महत्वपूर्ण तिथि 01.08.2022 या 01.01.2023 होगी, जो टियर-II परीक्षा के आयोजन के समय-सारणी पर निर्भर करती है। जहां तक बैंकिंग क्षेत्र का संबंध है, चूंकि प्रत्येक वर्ष परीक्षाएं आयोजित की जाती है, इसलिए यहां पर आयु में छूट देने का कोई मुद्दा लागू नहीं होता है।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.