Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने मुंबई में खसरे के प्रकोप का आकलन और प्रबंधन करने के लिए एक उच्च स्तरीय टीम को प्रतिनियुक्त किया

केंद्रीय स्वास्थ्य ने मुंबई शहर में खसरे के मामलों में बढ़ोतरी की समीक्षा करने के लिए एक उच्च-स्तरीय बहु-अनुशासनात्मक टीम को प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह टीम सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों की उपलब्धता के लिए राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता करेगी और जरूरी नियंत्रण व रोकथाम उपायों के संचालन की सुविधा प्रदान करेगी।

मुंबई के लिए प्रतिनियुक्त इस 3 सदस्यीय केंद्रीय टीम में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी), नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और महाराष्ट्र के पुणे स्थित स्वास्थ व परिवार कल्याण के लिए क्षेत्रीय कार्यालय के विशेषज्ञ शामिल हैं। इस टीम का नेतृत्व एनसीडीसी के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के उप निदेशक डॉ. अनुभव श्रीवास्तव कर रहे हैं।

यह टीम प्रकोप की जांच के लिए क्षेत्र का दौरा भी करेगी और मुंबई में खसरे के बढ़ते मामलों के प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों, प्रबंधन दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के मामले में राज्य के स्वास्थ्य विभागों की सहायता करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

41 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

18 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.