Categories: News-Headlines

केंद्र सरकार ने असम में सात नए एकलव्य विद्यालय खोलने का निर्णय लिया

केंद्र ने असम में सात नए एकलव्‍य विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। एक ट्वीट में मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍बा सरमा ने यह जानकारी आज गुवाहाटी में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ बैठक के बाद दी। जनजातीय मामलों का मंत्रालय जनजातीय कला और शिल्‍प को बढावा देने के साथ साथ जनजातीय लोगों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए चार सौ वन धन विकास केंद्र स्‍थापित करेगा। इसके अलावा दोनों नेताओं ने राज्‍य में पांच जनजातीय फूड पार्क बनाने के बारे में भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री मुंडा ने मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍बा सरमा को वन धन पुरस्‍कार – 2020-2021 भी प्रदान किया। जनजातीय मंत्रालय ने वन धन योजना के तहत को-ब्रांडिंग के लिए सहयोगात्‍मक पहल की श्रेणी में असम में TRISSAM को वन धन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार 2021-22 से सम्‍मानित किया।

इस अवसर पर असम के कई मंत्री और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे। बाद में केंद्रीय मंत्री मुंडा, गुवाहाटी के पास सोनापुर में वॉइस ऑफ नॉर्थ ईस्‍ट कार्यक्रम के समापन समारोह में शामिल हुए।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

3 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

3 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

3 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.