केंद्र सरकार ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे सीरो-प्रिवलेंसके बारे में जिलास्तर परडेटा इकट्ठा करने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ विचार-विमर्श कर सीरो-प्रिवलेंस सर्वेक्षण करें, जो स्थानीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से जरूरी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव द्वारा सभी राज्यों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/सचिव (स्वास्थ्य) को लिखे गए पत्र में यह बात कही गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आईसीएमआर द्वारा किए गए राष्ट्रीय सीरो-प्रिवलेंस सर्वेक्षण के चौथे दौर के निष्कर्षों का उल्लेख किया है और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे आईसीएमआर के परामर्श से अपने स्वयं के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सीरो-प्रिवलेंस का अध्ययन करें। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐसा इसलिए कहा कि ताकि इस तरह के अध्ययनों में एक मानकीकृत प्रोटोकॉल का पालन किया जाए, और संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश इस तरह के अध्ययनों के निष्कर्षों का उपयोग कोविड-19 को लेकर एक सही, पारदर्शी और साक्ष्य-आधारित सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में किया जा सके।
यह बताया गया है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने हाल ही में भारत के 70 जिलों में राष्ट्रीय सीरो-सर्वेक्षण किया है। इस सर्वेक्षण के निष्कर्ष, राज्य-वार सीरो-प्रिवलेंस को इस तरह दर्शाते हैं:
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने राष्ट्रीय सीरो-सर्वेक्षण, राष्ट्रीय स्तर पर कोविड संक्रमण के प्रसार का पता लगाने के लिए किया था। इसलिए, राष्ट्रीय सीरो-सर्वेक्षण के परिणाम जिलों और यहां तक कि राज्यों के बीच सीरो-प्रिवलेंस की विविधता को नहीं दर्शाते हैं।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment