Categories: News-Headlines

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया। इसकी विषयवस्तु “पृथ्वी बचाओ, जीवन बचाओ” थी। यह साइकिल रैली निर्माण भवन से शुरू हुई और कर्तव्य पथ से गुजरी। साइकिलिंग करने वाले कई उत्साही लोगों ने सर्दी की सुबह आयोजित इस साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों में स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है। इसमें एक 5 वर्षीय बच्ची को साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है।

इस साइक्लोथॉन का नेतृत्व डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। साइकिल चलाने को लेकर उनके उत्साह के लिए उन्हें “ग्रीन एमपी (सांसद)” के रूप में भी जाना जाता है। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए साइकिल का उपयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने आज इस ठंड की सुबह आयोजित जागरूकता रैली में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने कहा, “चूंकि साइकिल प्रदूषण रहित वाहन है, इसलिए यह पर्यावरण के मुद्दों के समाधान में काफी हद तक सहायता कर सकती है। कई विकसित देश बड़े पैमाने पर साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरी ओर, भारत में इसे गरीबों की गाड़ी के रूप में जाना जाता है, इसे अमीरों की गाड़ी में बदलना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसे ‘फैशन’ से ‘जुनून’ बनाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया, “आइए, हम हरित पृथ्वी और स्वस्थ पृथ्वी के लिए साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।”

केंद्रीय मंत्री ने साइकिल चलाने और शारीरिक गतिविधियों के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. मांडविया ने कहा, “हमें शारीरिक और मानसिक लाभों के लिए अपने जीवन में व्यायाम को शामिल करने की जरूरत है। शारीरिक गतिविधियों को कई गैर-संक्रमणकारी और जीवनशैली से संबंधित रोगों से बचाव के लिए जाना जाता है।”

उन्होंने एनबीईएमएस को उनके “गो-ग्रीन” अभियान और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में डॉ. मांडविया के साथ एनबीईएमएस के अध्यक्ष डॉ. अभिजात सेठ और इसके अन्य शासी निकाय के सदस्य उपस्थित थे। वहीं, साइक्लोथॉन में एनबीईएमएस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

45 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.