Categories: News-Headlines

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में 85 हजार से अधिक पद खाली

सरकार ने कहा है कि इस वर्ष अब तक विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में 85 हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि राजपत्रित अधिकारियों और सहायक कमांडेंट और उससे ऊपर के स्‍तर पर दो हजार 366, अधीनस्थ अधिकारियों के स्‍तर पर 19 हजार 247, निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक स्‍तर और अन्‍य को मिलाकर 64 हजार से अधिक पद रिक्‍त हैं।

केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एक लाख नौ हजार से अधिक पदों पर नियुक्यिां की गई हैं। इसके अलावा, कांस्टेबल के पदों पर जल्‍दी नियुक्ति करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान के… Read More

2 hours ago

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा

सीबीएसई दसवीं परीक्षा 2026 का दूसरा चरण 15 मई से आयोजित करेगा। यह परीक्षा वैकल्पिक… Read More

2 hours ago

भारत और मिस्र के बीच 11वीं संयुक्त रक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई

भारत-मिस्र संयुक्त रक्षा समिति (जेडीसी) ने 20 से 22 अप्रैल, 2026 तक काहिरा में आयोजित… Read More

4 hours ago

दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिन तक लू की स्थिति रहेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.