केन्द्रीय सतर्कता आयोग ने 6, फ्लैगस्टाफ बंगले के निर्माण और नवीनीकरण में अनियमितता के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर इसी बंगले में रहे थे। आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और रोहिणी से विधायक विजेन्द्र गुप्ता की शिकायत पर केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग को जांच के आदेश दिए हैं।
मीडिया से बातचीत में विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि आयोग ने तथ्यों के आधार पर शिकायत का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि बंगले का वास्तविक क्षेत्रफल दो एकड़ से भी कम था, लेकिन साथ लगे बंगलों और टाइप पांच के आठ फ्लैट को खाली कराकर इस बंगले में मिला दिया गया। इसके बाद इस बंगले का क्षेत्रफल बढकर लगभग आठ एकड़ हो गया। उन्होंने कहा कि यह पूरा ढांचा ही अवैध है।
जो शीषमहल दिखाई दे रहा है खाली इतना नहीं है, वो उसके साथ वहां पर कहीं टावर बना रहे हैं जो अधूरे पड़े हैं उन पर भी करोड़ों रुपए खर्च हुए हैं। वह टावर जो बन रहे हैं नये उनमें क्या होना था, क्या बनाया जा रहा था उसकी पूरी जांच होनी चाहिए और इस पर सेंट्रल विजिलेंस कमिश्नर ने आदेश दिए हैं सीपीडब्ल्यूडी को। मैं सीबीसी के इस कदम का स्वागत करता हूं। सेंट्रल विजिलेंस कमिश्न ने इस पर कॉग्निजेंस लिया है इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More
WhatsApp App में बड़ा अपडेट! यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर्स और बेहतर अनुभव दुनिया के… Read More
रबाडा की 150+ वाली आग, कोहली का बिंदास वार... आंकड़े भी कह रहे- फाइनल में… Read More
शुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार कल, कई नए चेहरों को मिल सकती है जगह पश्चिम… Read More
Rule Change: LPG से पेट्रोल-डीजल तक... कल से देश में ये 5 बड़े बदलाव, कारें… Read More
CM थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' के अटकने में छिपी है साजिश? डायरेक्टर ने… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment