भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने अपने शैक्षणिक संस्थानों के बीच परस्पर सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री डॉ. अहमद अल फलासी के बीच हुई बैठक में इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गये। इसका उददेश्य छात्रों और और संकायों के स्तर पर आदान-प्रदान, संयुक्त अनुसंधान पहल, पाठ्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने और शैक्षिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी जैसे सहयोग के विभिन्न रूपों को बढ़ावा देना है। इसमें भारत और संयुक्त अरब अमीरात की सामान्य और उच्च शिक्षा प्रणालियों के दायरे में नियमों, कानूनी संरचनाओं और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में ज्ञान साझा करना शामिल है। सहयोगात्मक प्रयासों के हिस्से के रूप में, दोनों देश अपने उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच अकादमिक साझेदारी की सुविधा प्रदान करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त डिग्री और दोहरी डिग्री कार्यक्रम शुरु किए जा सकेगें। समझौता ज्ञापन के दायरे का विस्तार उच्च शिक्षा क्षेत्र से आगे तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में क्षमता विकास तक भी होगा।
इस समझौता ज्ञापन के सफल कार्यान्वयन की निगरानी के लिए, एक संयुक्त कार्य समूह की स्थापना की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता बारी-बारी से भारत और संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्रालयों के प्रतिनिधि करेंगे।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment