Categories: News-Headlines

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू में विभिन्‍न बैंकों, सिडबी और नाबार्ड की कई योजनाओं और परियोयजनाओं का शुभारंभ किया

केंद्रीय वित्त और कंपनी मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जम्मू में विभिन्‍न बैंकों, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक-सिडबी और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड की कई योजनाओं और परियोयजनाओं का शुभारंभ किया। इनमें तेजस्विनी, हौसला, शिखर और शिकारा योजना शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इस अवसर पर उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा भी मौजूद थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने एक कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और चेक भी प्रदान किए। वे अनुच्छेद 370 के निरस्‍त होने के बाद पहली बार दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर यात्रा पर कल श्रीनगर पहुंचीं। उन्होंने राजबाग में नए आयकर भवन और आवासीय परिसर “द चिनार” का उद्घाटन किया। वित्‍त मंत्री आज दोपहर बाद राजभवन में संवाददाता सम्‍मेलन को सम्‍बोधित करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

2 hours ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

3 hours ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.