Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर आज “हार्टलैंड त्रिपुरा” कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर आज अगरतला में डेलॉइट व राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से शुरू की जा रही एक कौशल विकास पहल “हार्टलैंड त्रिपुरा” का शुभारंभ करेंगे।

इस परियोजना को अगरतला में रबीन्द्र सताबर्षिकी भवन में प्रारंभ किया जाएगा और इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग तथा गैर-इंजीनियरिंग विषयों में स्नातक छात्रों को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर प्रदान करना है।

“हार्टलैंड त्रिपुरा” कार्यक्रम को भारत सरकार और त्रिपुरा सरकार की सहभागिता में अगरतला के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से डेलॉइट द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के अवसर पर भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कुमारी प्रतिमा भौमिक सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगी। त्रिपुरा सरकार में उद्योग एवं वाणिज्य, जेल (गृह) और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती संतना चकमा विशेष अतिथि के तौर पर भाग लेंगी।

“हार्टलैंड त्रिपुरा” कार्यक्रम त्रिपुरा के लिए अगरतला के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के माध्यम से कौशल विकास प्रमाणन पाठ्यक्रमों का एक विशिष्ट सेट प्रदान करेगा। इसमें चुनिंदा पेशेवरों को भी इंटर्नशिप में चयनित होने का अवसर मिलेगा, जिससे प्रमाणन और इंटर्नशिप आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद उन्हें बेहतर नौकरी करने की संभावनाएं प्राप्त होंगी।

“हार्टलैंड त्रिपुरा” योजना के अंतर्गत पेश किए जाने वाले प्रमाणन पाठ्यक्रमों में नए युग के तकनीकी व व्यावसायिक विकास कौशल जैसे साइबर सुरक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और विश्लेषण संबंधी ज्ञान के साथ-साथ व्यावसायिक संचार तथा कार्यकारी निकटता जैसे लघु कौशल की एक विस्तृत श्रृंखला को शामिल किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर ने आखिरी बार चारीपारा में अंतर्राष्ट्रीय रेलवे स्टेशन की प्रगति की समीक्षा के लिए जून में अगरतला का दौरा किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.