Categories: STATE NEWS

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पानी के समुचित उपयोग और संरक्षण पर बल दिया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पानी के समुचित उपयोग और संरक्षण पर बल दिया है। इसके लिए उन्‍होंने जल संरक्षण प्रौद्योगिकी अपनाने और इसके उपयोग की आदतों में बदलाव का आह्वान किया है।

विश्‍व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्‍या पर आज ऊर्जा और संसाधन संस्‍थान – टेरी के वैश्विक सतत विकास सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए प्रकाश जावडेकर ने कहा कि देश में विभिन्‍न कारणों से पानी की उपलब्‍धता लगातार कम होती जा रही है। उन्‍होंने कहा कि उपलब्‍ध जल का लगभग 85 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में उपयोग होता है।

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि उपलब्‍ध जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण विधियों का उपयोग किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि घरों में पानी का विवेकसम्‍मत इस्‍तेमाल होना चाहिए और हाउसिंग सोसाटियों को जल संरक्षण का समुचित प्रबंध करना चाहिए।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

27 minutes ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

27 minutes ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

12 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

14 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

14 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.