केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के महोबा में 3,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 9 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर सभी स्थानीय सांसद, विधायक तथा अधिकारीगण भी मौजूद थे।
इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि महोबा वीर योद्धाओं की भूमि है और इसका समृद्ध इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि झांसी-खजुराहो सड़क के बन जाने से मैहर-सिंगरौली-रांची औद्योगिक मंडल तथा झांसी-ओरछा-खजुराहो में यातायात सुगम होगा और प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। नितिन गडकरी ने कहा कि मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर कबरई खंड का निर्माण होने से भोपाल-कानपुर औद्योगिक मंडल से लखनऊ तक यातायात सुगम होगा और समय की बचत भी होगी।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झांसी-प्रयागराज के बीच रोड ओवर ब्रिज के निर्माण से बुंदेलखंड क्षेत्र में यातायात सुगम बनेगा।
इस कार्यक्रम के अवसर पर नितिन गडकरी ने चित्रकूट में 258 किलोमीटर लम्बी राम वन गमन सड़क को चार लेन का बनाने, 200 करोड़ रुपये की लागत से 15 किलोमीटर का 4 लेन बाईपास, महोबा में 18 किलोमीटर लम्बाई वाला 4 लेन बाईपास और प्रयागराज से मिर्जापुर (एनएच-76 ई) तक 70 किलोमीटर के 4-लेन मार्ग के साथ अर्तारा में 15 किलोमीटर लंबा 4 लेन बाईपास की बनाने घोषणा की।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment