केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज एक उच्च- स्तरीय आधिकारिक भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में 6 दिवसीय यात्रा पर लंदन के लिए रवाना हुए, जहां उनका यूनाइटेड किंगडम सरकार में अपने समकक्ष मंत्रियों के साथ-साथ भारतीय प्रवासियों (इंडियन डायस्पोरा), स्टार्ट-अप्स और शिक्षाविदों के साथ बैठकों की श्रृंखला के कार्यक्रम निर्धारित हैं।
यह यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यूनाइटेड किंगडम में प्रधानमंत्री ऋषि सनक के नेतृत्व वाली नई सरकार के सत्ता में आने के बाद पहली बार हो रही है।
केंद्रीय मंत्री के यात्रा कार्यक्रम में ब्रिटेन के विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार मंत्री, जॉर्ज विलियम फ्रीमैन; ब्रिटेन के मध्य पूर्व, उत्तरी अफ्रीका, दक्षिण एशिया त्तथा संयुक्त राष्ट्र एवं विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (फॉरेन, कामनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस–एफसीडीओ) मामलों के मंत्री, लॉर्ड अहमद के साथ आमने-सामने की बैठक के अतिरिक्त ऑटोमोबाइल निर्माताओं के रोल्स रॉयस समूह के साथ बैठक और यूके की साइंस इनोवेशन काउंसिल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सहित उद्योग की व्यस्तताएँ शामिल हैं।
डॉ. जितेंद्र सिंह ऑक्सफोर्ड एवं सरे विश्वविद्यालय, इंपीरियल कॉलेज लंदन और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय सहित शैक्षणिक संस्थानों का भी दौरा करेंगे। उनका सैटेलाइट एप्लिकेशन कैटापुल्ट, रदरफोर्ड एपलटन लैब्स और विज्ञान संग्रहालय सहित प्रमुख वैज्ञानिक केंद्रों का दौरा करने का कार्यक्रम है।
इन 6 दिनों में डॉ. जितेंद्र सिंह की अन्य व्यस्तताओं में ब्रिटेन (यूनाइटेड किंगडम) में भारतीय प्रवासियों के साथ एक परस्पर विचार- विमर्श तथा यूके में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के साथ एक विशेष बातचीत शामिल है। यूके-भारत अनुसंधान परियोजनाओं का प्रदर्शन और भारत से जुड़े छात्रों का अभिनंदन भी होगा।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा मीडिया से परस्पर विचार- विमर्श में विज्ञान विषयों (साइंस बीट) को कवर करने वाले ब्रिटिश मीडिया के साथ बातचीत के साथ-साथ अन्य मीडियाकर्मियों के साथ सामान्य बातचीत और लंदन में भारतीय मीडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले पत्रकारों के साथ विशेष बातचीत शामिल होगी।
यात्रा के दौरान, मंत्री महोदय को यूनाइटेड किंगडम सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार, डेम एंजेला मैकलीन और राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (फॉरेन, कामनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस – एफसीडीओ) के मुख्य वैज्ञानिक, चार्लोट वाट्स द्वारा भी जानकारी दी जाएगी।
28 अप्रैल को मंत्री महोदय का विश्वविद्यालयों के प्रमुखों और शिक्षाविदों, रॉयल सोसाइटी फेलो, नवप्रवर्तकों (इनोवेटर्स) और यूनाइटेड किंगडम के बुद्धिजीवियों के साथ रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment