Categories: News-Headlines

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अरुणाचल प्रदेश में परशुराम कुंड के विकास की आधारशिला रखी

केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में परशुराम कुंड के विकास की आधारशिला रखी। इस परियोजना को पर्यटन मंत्रालय की पिलग्रिमेज रिजुवेनेशन एंड स्पिरिचुअल, हेरिटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव (प्रसाद) योजना के तहत मंजूरी दी गई है। इस कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चोवना मेन, अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री नाकप नालो, अरुणाचल प्रदेश के सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग एवं जलापूर्ति मंत्री वांगकी लोवांग, अरुणाचल प्रदेश से लोकसभा के सदस्य तपीर गाओ, अरुणाचल प्रदेश के विधायक तथा पर्यटन सलाहकार लाईसम सिमाई और अरुणाचल प्रदेश के तेजू के विधायक करिखो क्रि उपस्थित थे।

‘नेशनल मिशन ऑन पिलग्रिमेज रेजुवेनेशन एंड स्पिरिचुअल, हेरिटेज ऑगमेंटेशन ड्राइव’ (प्रसाद) भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित एक केंद्रीय योजना है। यह योजना प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पर्यटन मंत्रालय द्वारा वर्ष 2014-15 में शुरू की गयी थी। योजना का उद्देश्य तीर्थ और विरासत पर्यटन स्थलों का लाभ उठाने के लिए केंद्रित बुनियादी ढांचे का विकास करना है ताकि रोजगार सृजन एवं आर्थिक विकास पर इसका एक सीधा और गुणक प्रभाव पड़े। इस योजना का लक्ष्य पर्यटक सुविधा केंद्रों, सड़क किनारे विभिन्न सुविधाओं वाले स्थलों, पार्किंग, सार्वजनिक शौचालय, बिजली और साउंड एंड लाइट शो सहित पर्यटन सुविधाओं पर विशेष जोर देने के साथ स्थलों के विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे के विकास की परिकल्पना करते हुए बुनियादी ढांचे का विकास करना है।

योजना के तहत “अरुणाचल प्रदेश के लोहित जिले में परशुराम कुंड के विकास” की परियोजना को जनवरी 2021 में 37.88 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गयी थी। इसके तहत पार्किंग क्षेत्र के पास इंटरवेंशन, पर्यटक सूचना केंद्र, वर्षा आश्रय स्थल, कियोस्क, मेला ग्राउंड के पास इंटरवेंशन, व्यू प्वाइंट, स्मृति वस्तुओं की दुकानें, जलापूर्ति लाइन, एप्रोच रोड, फूड कोर्ट/प्रसादम सेंटर, तीर्थयात्री प्रतीक्षा हॉल, जल निकासी, कुंड क्षेत्र का विकास, चेंजिंग रूम, व्यूइंग गैलरी, सार्वजनिक सुविधाएं और स्लोप स्टेबिलाइजेशन जैसी सुविधाओं को मंजूरी दी गयी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.