केंद्रीय दल बिहार में हाल की बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज राज्य का दौरा करेगा। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव आर.के. सिंह की अध्यक्षता में छह सदस्यों का दल राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जायेगा और केन्द्र सरकार को अपनी रिपोर्ट देगा। यह दल राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श भी करेगा।
केन्द्रीय टीम आज दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेगी। टीम के सदस्यों का स्थल निरीक्षण का भी कार्यक्रम है। इसके बाद दरभंगा, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर के अधिकारियों के साथ बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर बैठक होगी। केन्द्रीय टीम कल भागलपुर और आसपास के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर समीक्षा बैठक करेगी। इस बीच, राज्य के 24 जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 30 जिलों के दो हजार से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ के कारण अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 29 टीमों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment