केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा है कि उनका मंत्रालय देशभर में छत्तीस हजार गांवों में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना लागू करेगा। गुवाहाटी में पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन मुण्डा ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पचास प्रतिशत जनजातीय जनसंख्या वाले गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि असम में एक हजार सात सौ जनजातीय गांवों को आदर्श गांव बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में अन्य एक सौ चौरासी वन धन केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिनसे लगभग साठ हजार लोग लाभान्वित होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका मंत्रालय देश के जनजातीय लोगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहा है। असम में छह समुदायों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिए जाने पर अर्जुन मुण्डा ने कहा कि इस मुद्दे पर कार्रवाई की जा रही है। केंद्र इसी मुद्दे पर विभिन्न पक्षों के साथ सकारात्मक तरीके से परामर्श कर रहा है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment