Categories: News-Headlines

केंद्रीय कृषि मंत्री ने इजराइल में कृषि कंपनियों का दौरा किया

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में इज़राइल की यात्रा पर गए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज इज़राइल स्थित ग्रीन 2000 – एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट एंड नो हाउ लिमिटेड और नेटाफीम लिमिटेड का दौरा किया। इजरायल के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच कृषि के क्षेत्र में स्थापित संबंध भारतीय कृषि क्षेत्र को नए आयाम देंगे। हाल के वर्षों में, हमारे संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं तथा दोनों ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्थाओं के बीच इस सहयोग का भावी दृष्टिकोण उच्च तकनीक की एक मजबूत साझेदारी के रूप में है।

केंद्रीय मंत्री तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज इन कंपनियों के विशेषज्ञों के साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों से संबंधित विभिन्न विकासात्मक पहलुओं पर बातचीत की। भ्रमण के दौरान नर्सरी संबंधी गतिविधियों, फलों के पेड़ और अंगूर के बागों की रोपण सामग्री, कटाई के बाद की तकनीक, ग्रीनहाउस खेती, सूक्ष्म एवं स्मार्ट सिंचाई प्रणाली और उन्नत डेयरी एवं मुर्गीपालन उद्योग जैसे मुख्य विषयों पर चर्चा हुई।

कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि भारत में इजराइल की ओर से मुख्य रूप से हाई-टेक डोमेन और कृषि के क्षेत्र में 300 से अधिक निवेश किए गए हैं। कृषिगत स्तर पर पानी के उपयोग संबंधी दक्षता को बढ़ाने, इनपुट संबंधी लागत को कम करने और अंततः किसानों की आय बढ़ाने में मदद करने की दृष्टि से सूक्ष्म सिंचाई महत्वपूर्ण है। नेटाफीम भारत की एक प्रमुख सूक्ष्म सिंचाई कंपनी है। देश में जमीनी स्तर पर सूक्ष्म सिंचाई और ड्रिप सिंचाई को अपनाने की दिशा में नेटाफीम के साथ भारत की अच्छी भागीदारी है।

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई को और अधिक गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), भारत सरकार के साथ एक समर्पित सूक्ष्म सिंचाई कोष की स्थापना की गई है ताकि राज्यों को सूक्ष्म सिंचाई की कवरेज बढ़ाने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने में मदद मिल सके।

केन्द्रीय मंत्री तोमर 10 मई को कृषि अनुसंधान संगठन, वोल्कानी एवं नेगेव मरुस्थलीय क्षेत्र में भारतीय सब्जियों का उत्पादन करने वाले भारतीय मूल के किसानों के स्वामित्व वाले डेजर्ट फार्म का दौरा करेंगे। कृषि मंत्री तोमर ऑल्टा प्रिसिजन एग्रीकल्चर कंपनी लिमिटेड द्वारा ड्रोन के उपयोग के प्रदर्शन का भी निरीक्षण करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

2 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

3 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.