केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने आज इस्पात सीपीएसई द्वारा पूंजीगत व्यय (सीएपीईएक्स) की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, इस्पात सीपीएसई अर्थात स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), नेशनल मिनरल डेवलपमेंट लिमिटेड (एनएमडीसी), राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल), कुदरेमुख आयरन ओर कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल) तथा मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड (एमओआईएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक और इस्पात सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा इस्पात मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।
कार्यान्वयन के तहत परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने महामारी के बाद की अवधि में उच्च दर तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के वास्ते इस्पात क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए पूंजीगत व्यय के महत्व पर जोर दिया। इस्पात सीपीएसई को अपने सीएपीईएक्स की गति बढ़ाने और परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए निर्देशित भी किया गया।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment