Categories: News-Headlines

कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों से आंदोलन समाप्‍त करने की अपील की

केन्‍द्रीय कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने किसान संगठनों से अपना आंदोलन समाप्‍त करने की अपील की है। उन्‍होंने कहा है कि केन्‍द्र सरकार द्वारा तीन कृषि कानून रद्द करने की घोषणा के बाद आंदोलन जारी रखने का कोई औचित्‍य नहीं है।

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में कृषि मंत्री तोमर ने कहा कि किसानों को कृषि कानूनों की वापसी की प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की घोषणा का सम्‍मान करना चाहिए और अपने घरों को लौट जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि तीनों कृषि कानून रद्द करने का विधेयक इस महीने की 29 तारीख से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सदन में पेश किया जाएगा।

कृषि मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने फसलों के विविधिकरण, जीरो बजट, खेती और न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य प्रणाली को अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाने के मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए एक समिति के गठन की भी घोषणा की है। उन्‍होंने कहा कि इस समिति में किसान संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.