Categories: News-Headlines

कृषि मंत्रालय ने पिक्सल स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

कृषि मंत्रालय ने पिक्सल स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, सचिव, डीएंडएफडब्ल्यू, मनोज आहूजा, अपर सचिव, डीएंडएफडब्ल्यू, प्रमोद कुमार मेहरदा और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में किया। एमएनसीएफसी के निदेशक सी एस मूर्ति ने भारत सरकार की ओर से एमओयू पर हस्ताक्षर किए जबकि, पिक्सल स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, का प्रतिनिधित्व अभिषेक कृष्णन, चीफ ऑफ स्टाफ ने किया। इसका लक्ष्य पिक्सल के हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा सेट का उपयोग करके भारतीय कृषि पारिस्थितिकी तंत्र के लिए नि:शुल्क आधार पर विभिन्न भू-स्थानिक समाधान विकसित करना है। यह परियोजना फसल मान चित्रण, फसलों के विभिन्न चरणों के मध्य अंतर करने, फसल स्वास्थ्य निगरानी और मिट्टी में कार्बनिक कार्बन के आकलन पर केंद्रित विश्लेषणात्मक मॉडल विकसित करने के लिये पिक्सल के पथ-खोजी उपग्रहों से प्राप्त हाइपर स्पेक्ट्रम डेटा के नमूनों का लाभ उठाने पर केंद्रित है। सरकार को पिक्सल द्वारा उपलब्ध कराए गए हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा, उपयोग के तरीके विकसित करने में सक्षम करेंगे। डीएंडएफडब्ल्यू की ओर से एमएनसीएफसी उपयुक्त कार्यप्रणाली विकसित करने और लागू करने के लिए पिक्सल टीम के साथ सहयोग करेगा।

हाइपरस्पेक्ट्रल रिमोट सेंसिंग तकनीक में उपग्रहों द्वारा संकीर्ण तरंग दैर्ध्य बैंड के वर्ण कर्मी माप शामिल हैं और ऐसे माप फसलों और मिट्टी के स्वास्थ्य की निगरानी और आकलन करने के लिए कुछ अद्वितीय सूचकांक प्रदान करते हैं। यह कृषि की निगरानी के लिए अद्वितीय क्षमताओं वाली एक उभरती हुई तकनीक है। हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा का उपयोग करके क्लोरोफिल और फसलों की नमी की स्थिति में परिवर्तन का पता लगाकर, फसल स्वास्थ्य की निगरानी करना किसानों के लिए फसल-जोखिम प्रबंधन समाधान खोजने में फायदेमंद होगा।

मिट्टी के कार्बनिक मूल्यांकन सहित मृदा-पोषक तत्व, मानचित्रण हाइपरस्पेक्ट्रल प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों में से एक है। सेंसर द्वारा मापे गए मृदा परावर्तन अवलोकन, मिट्टी में कार्बनिक कार्बन का अनुमान लगाने के लिए अधिक प्रत्यक्ष और प्रभावी आँकड़े प्रदान करते हैं। इससे हाइपरस्पेक्ट्रल का उपयोग करके फसल तनाव का शीघ्र पता लगाने, कीट/बिमारी या पानी के कारण फसल तनाव का सटीक निदान विकसित करने में भी मदद मिलेगी। हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा लाखों किसानों को लाभान्वित करने की सरकार के वर्तमान सलाहकार प्रणाली को मजबूत करने के लिए कई अवसर प्रदान करता है।

सचिव, डीएफडब्ल्यू, ने कहा कि युवा स्टार्टअप कंपनी के साथ इस प्रकार के तालमेल से उन्नत उपग्रह इमेजिंग तकनीक का उपयोग करके नवीन भू स्थानिक समाधान विकसित करने में काफी मदद मिलेगी। नई तकनीक, विलंबकारी और त्रुटियों की संभावना वाली मैनुअल सर्वेक्षण और मापों पर निर्भरता को कम करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 minutes ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

1 hour ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

2 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.