Categories: News-Headlines

कुछ देशों से मुंबई पहुंचने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को कल से हवाई अड्डे पर RT-PCR कोविड जांच करानी होगी

कुछ देशों से मुंबई पहुंचने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को कल से हवाई अड्डे पर आरटीपीसीआर कोविड जांच करानी होगी। अन्य देशों से आने वाले सभी यात्रियों को कम से कम 14 दिन अनिवार्य रूप से घर में क्वारंटीन रहना होगा। बृह्नमुंबई नगर निगम ने इस बारे में आदेश जारी किया है।

कोरोना विषाणु के नए प्रकारों के सामने आने के कारण कुछ दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने यह स्पष्ट किया था कि अन्य देशों से राज्य में आने वाले यात्रि‍यों के लिए केंद्रीय आरोग्य एवं कुटुंब कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश अनिवार्य रहेंगे। इससे पहले कोरोना प्रतिबंधक वैक्सीन के दोनों टीके लेने वाले लोगों को आरटीपीसीआर रिपोर्ट देना बंधनकारक नहीं था। मुंबई महापालिका ने भी इस तरह के आदेश जारी किए हैं और वे कल से लागू होंगे।

इसके अनुसार ब्रिटेन, यूरोप, मध्य-पूर्व के देश, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड एवं जिम्बाब्‍वे से आने वाले लोगों को एयरपोर्ट पर सशुल्क आरटीपीसीआर जांच करवानी बंधनकारक है। हर घंटे छह सौ लोगों की जांच की जा सके ऐसे इंतजाम मुंबई एयरपोर्ट पर किए गए हैं, ऐसी जानकारी मुंबई महापालिका द्वारा दी गई है। मुंबई में आने वाले तथा कनेक्टिंग फ्लाइट लेने वाले अन्य सभी यात्रि‍यों को ज्यादा से ज्यादा 72 घंटे पूर्व किया गया निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखाना होगा। मुंबई एयरपोर्ट पर छह सौ रुपये में आरटीपीसीआर जांच करने की सुविधा उपलब्ध है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

3 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.