कश्मीर घाटी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे पहुंच जाने से ठंड और बढ़ गयी। पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम भीषण सर्दी की चपेट में हैं। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह पिछली रात के न्यूनतम तापमान से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि इससे पहली रात यह शून्य से 10.0डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 11.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इससे पिछली रात पहलगाम का तापमान शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि काजीगुंड का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस जबकि दक्षिण कश्मीर के समीपवर्ती कोकेरनाग में पारा शून्य के नीचे 4.9 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य के नीचे 4.6 तक चला गया।
रात में आसमान साफ रहा और दिन में घाटी में भीषण सर्दी के बीच धूप भी खिली।
कश्मीर घाटी फिलहाल 40 दिनों की भीषण सर्दी के दौर से गुजर रही है जिसे ‘चिल्लाई कलां के नाम से जाना जाता है। पिछले साल 21 दिसंबर को यह शुरू हुआ था। यह एक ऐसा दौर होता है जब तापमान काफी गिर जाने से यहां प्रसिद्ध डल झील समेत जलाशयों एवं जलापूर्ति पाइपों में पानी बर्फ बन जाता है।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment