Categories: News-Headlines

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने जून के आखिर तक बेंगलुरु में पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री सिद्धारमैया ने जून के आखिर तक बेंगलुरु में पीने का पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बेंगलुरु में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने बताया कि कृष्णराजसागर बांध में 11.02 टीएमसी और काबिनी बांध में 9.02 टीएमसी पानी मौजूद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बेंगलुरु में पीने के पानी की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही कावेरी चरण-पांच परियोजना पूरी होने के बाद बेंगलुरु के लिए 775 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 हजार सरकारी नलकूपों में से छह हजार 900 सूख गए हैं। उन्होंने 313 स्‍थानों पर नए नलकूप खोदने और एक हजार 200 नलकूपों को पुन: सक्रिय करने के आदेश दिए हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

21 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

57 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.