विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा के उच्चायुक्त को कल तलब कर कनाडा में भारत के राजनयिक मिशन और वाणिज्य दूतावास पर इस सप्ताह अलगाववादियों और चरमपंथी तत्वों की कार्रवाई को लेकर कडा विरोध दर्ज कराया है। सरकार ने जबाव मांगा है कि पुलिस की उपस्थिति के बावजूद ऐसे तत्वों को राजनयिक मिशन और वाणिज्यिक दूतावास की सुरक्षा भंग करने की अनुमति कैसे दी गई।
इस संबंध में उच्चायुक्त को बताया गया कि कनाडा सरकार को वियना संधि के अंतर्गत अपने दायित्वों का पालन करना जरूरी है। उच्चायुक्त से कहा गया कि इसमें शामिल जिन लोगों की शिनाख्त पहले ही हो चुकी है उन्हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह आशा की जाती है कि कनाडा सरकार राजनयिकों और मिशन के परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी ताकि राजनयिक अपने कार्य कर सकें।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment