अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात पर शुल्क लगा दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कल रात तीन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए, मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत तथा दूसरे आदेश से कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत और ऊर्जा स्रोतों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। वहीं, चीन से आयात पर अतिरिक्त दस प्रतिशत शुल्क लगाए जाने का अनुमोदन किेया गया।
अमरीका की ओर से लगाए गए आयात शुल्क के जवाब में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमरीका से उनके देश में आने वाले एक सौ 55 बिलियन डॉलर के सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। ओटावा में संवाददाता सम्मेलन में ट्रूडो ने यह घोषणा की।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रूडो ने कहा कि उन्होंने अपनी कैबिनेट से मुलाकात की है और वे मैक्सिको की राष्ट्रपति शिनबॉम से भी बात करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा यह नहीं करना चाहता था, लेकिन अब वह हर परिस्थिति के लिए तैयार है।
चीन ने भी अपने आयात पर दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने के अमरीका के फैसले का विरोध किया है। चीने ने कहा है कि वह अपने वैधानिक अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक जवाबी कार्रवाई करेगा। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया कि चीन का रूख अडिग है क्योंकि व्यापार और व्यापार शुल्क में कोई भी विजेता नहीं होता। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि शुल्क बढ़ाने की अमरीका की एक तरफा कार्रवाई से विश्व व्यापार संगठन के नियमों का घोर उल्लंघन हुआ है और इस फैसले से अमरीका अपनी घरेलू समस्याओं का समाधान नहीं कर सकता।
इससे पहले मैक्सिको की राष्ट्रपति लॉडिया शिनबॉम ने भी कहा कि उनका देश अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प की ओर से लगाए शुल्कों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री शिनबॉम ने कहा कि उन्होंने अपने अर्थव्यवस्था मंत्री को निर्देश दिया है कि रणनीति के प्लान-बी को लागू करें, जिसमें मैक्सिको के हितों की रक्षा के लिए शुल्क और गैर-शुल्क दोनों ही प्रावधान शामिल हैं।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment