Categories: News-Headlines

ओडिसा के पुरी में बहुरा यात्रा यानी भगवान जगन्‍नाथ की वापसी रथयात्रा की तैयारियां तेज

ओडिसा के पुरी में बहुरा यात्रा यानी भगवान जगन्‍नाथ की वापसी रथयात्रा की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। भगवान जगन्‍नाथ, बड़े भाई भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथ श्रीमंदिर वापस लौटने की तैयारी में गुंडिचा मंदिर के सामने खड़े हैं। सुबह से ही श्रद्धालु बहुरा यात्रा में भाग लेने के लिए एकत्र हो रहे हैं। विशेष विधि-विधान पूरे करने के बाद गुंडिचा मंदिर से विग्रहों को एक-एक कर बाहर लाने की परंपरा संपन्‍न होगी। अनुमान है कि यदि सभी विधि-विधान निर्धारित समय से पूरे होते हैं तो पहले रथ भगवान बलभद्र का तालध्‍वज की वापसी यात्रा दिन के दो बजे के आसपास शुरू होगी। तीनों विग्रह श्रीमंदिर में अगले दिन प्रवेश करेंगे और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रत्‍न सिंहासन पर विराजमान होंगे। बहुरा यात्रा के लिए पुरी में बहुस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.