Categories: News-Headlines

ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर भीषण बाढ़ आई, सात की मौत

ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर ब्रिसबेन में, भारी बारिश के बाद पानी भर गया है। पूर्वी तट के इलाकों में आई बाढ़ के कारण अब तक सात लोगों की मौत हो गई है।

ब्रिसबेन और उसके आसपास के इलाकों में 2011 के बाद आई यह सबसे भीषण बाढ़ है। उस साल मूसलाधार बारिश के कारण 26 लाख की आबादी वाला शहर सैलाब के पानी में डूब गया था और इसे एक सदी में होने वाली घटना करार दिया गया था।

क्वींसलैंड राज्य पुलिस ने सोमवार को बताया कि ब्रिसबेन में 59 वर्षीय एक शख्स रविवार को पैदल ही छोटी नदी पार करने करने की कोशिश कर रहा था जिस दौरान वह डूब गया।

क्वींसलैंड आपात सेवा ने गोल्ड कोस्ट शहर के हिस्सों में, दक्षिणी ब्रिसबेन में जानलेवा बाढ़ की चेतावनी जारी की है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। क्वींसलैंड दमकल एवं आपात सेवा ने कहा है कि कई इलाकों से संपर्क टूट गया है।

बाढ़ के कारण सभी सात मौतें क्वींसलैंड राज्य में हुई हैं जिसकी राजधानी ब्रिसबेन है। ब्रिसबेन के उपनगरों में 2145 घर और 2356 दुकानें सोमवार तक पानी में डूब गए थे और पानी का स्तर बढ़ रहा है जिससे करीब 10,827 अन्य संपत्तियां आंशिक रूप से जलमग्न होने का खतरा है।

ब्रिसबेन के लॉर्ड मेयर एड्रियन स्क्रीनर ने बताया कि इस बार आई बाढ़ 2011 के सैलाब से अलग है, क्योंकि क्षेत्र में पांच दिन तक बारिश हुई है जबकि 2011 में ब्रिसबेन नदी के ऊफान पर जाने से कई दिन पहले बारिश रुक गई थी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.