सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की भारतीय जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में आज दूसरे स्थान पर रही। मेलबर्न पार्क में ब्राजील के लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने इन्हें 7-6, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता।
चौथे और आठवें गेम में, भारतीय जोड़ी ने लुइसा स्टेफनी की सर्विस पर शानदार खेल दिखाया लेकिन टाईब्रेकर में सेट गंवा दिया क्योंकि रोहन बोपन्ना एक बार फिर नौवें गेम में अपनी सर्विस बनाए रखने में नाकाम रहे।
रोहन बोपन्ना के साथ, अपना अंतिम ग्रैंड स्लेम खेल रहीं सानिया मिर्जा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक दो ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीते हैं। उन्होंने 2016 में मार्टिना हिंगिस के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन महिला डबल्स और 2009 में महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता था।
इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनका पेशेवर करियर मेलबर्न में शुरू हुआ था और ग्रैंड स्लैम करियर के समापन के लिए वे इससे बेहतर जगह के बारे में नहीं सोच सकती थीं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment