Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने श्री केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये, केदार पुरी व बद्रीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की सराहना की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी दो दिवसीय उतराखंड यात्रा के दूसरे दिन आज रुद्रप्रयाग पहुंचे जहां उन्होंने अपनी धर्मपत्नी डॉ. (श्रीमती) सुदेश धनखड़ के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने केदारनाथ धाम में बाबा केदरनाथ का रूद्राभिषेक एवं जलाभिषेक कर देश की खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। इस यात्रा में राज्यपाल ले.जन. (से.नि.) गुरमीत सिंह उनके साथ रहे। राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को केदार पुरी में चल रहे पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों का अभिवादन किया। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा धाम में कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

उपराष्ट्रपति ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन किये

केदार नाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद उपराष्ट्रपति चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने भगवान बद्रीनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.जन. गुरमीत सिंह (से.नि.) भी उपराष्ट्रपति के साथ मौजूद रहे तथा उन्होंने बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण व विकास कार्यों से भी अवगत कराया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.