Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में विश्व होम्योपैथी दिवस पर वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज नई दिल्ली में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस शिखर सम्‍मेलन का आयोजन आयुष मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय होम्‍योपैथी अनुसंधान परिषद नई दिल्‍ली द्वारा किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वास्थ्य देखभाल केवल चिकित्सा उपचार तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें एक व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत और एक समुदाय का सामाजिक और आर्थिक परिवेश भी शामिल होता है। उपरा‍ष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत की जी20 की अध्‍यक्षता का आदर्श वाक्य ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य है और बिना स्वास्थ्य के कोई भविष्य नहीं हो सकता है। इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई भी उपस्थित रहे। यह दिवस हर वर्ष दस अप्रैल को होम्‍योपैथी के संस्‍थापक डॉ. क्रिश्वियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

5 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

5 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.