उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज जी-20 में ‘यंग माइंड्स’ की प्रभावशाली भागीदारी पर प्रकाश डाला और हमारे युवाओं के पोषण के सर्वोच्च महत्व को रेखांकित किया। युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने रेखांकित किया कि जब वे ऊर्जावान, प्रेरित और अभिप्रेरित होते हैं उनकी प्रदर्शन करने की क्षमता अनंत हो जाती है।
उपराष्ट्रपति ने आज संसद भवन में जी-20 थिंक क्विज़ फाइनलिस्ट प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें बताया कि नए संसद भवन के निर्माण की उल्लेखनीय उपलब्धि केवल 30 माह में प्राप्त हुई है, इस परियोजना में देश के हर कोने से मानव संसाधन शामिल थे। साथ ही साथ, उन्होंने भारत की अध्यक्षता के दौरान हाल ही के जी-20 शिखर सम्मेलन की उपलब्धियों पर बल दिया और स्पष्ट किया कि देश भर में 60 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकों का आयोजन हुआ।
छात्रों के साथ बातचीत करते हुए, उनके प्रस्थान पर उपराष्ट्रपति ने ‘संबंधित देशों के राजदूत’ के रूप में उनकी प्रारंभिक भूमिका और ‘वैश्विक राजदूत’ में उनके परिवर्तन के लिए आभार प्रकट किया। जगदीप धनखड़ ने प्रतिभागियों को अपने अनुभवों और यात्राओं का विवरण देने, मित्रता बढ़ाने और अपनी यात्रा के बाद भी संबंध बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment