Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने आज राज्य सभा में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज राज्य सभा में बर्लिन, जर्मनी में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका अनुकरणीय प्रदर्शन निश्चित रूप से राष्ट्र को प्रेरित करेगा।

राज्यसभा में सदन की ओर से बधाई देते हुए जगदीप धनखड़ ने “अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रचने” के लिए विशेष रूप से महिला तीरंदाजों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए भारतीय तीरंदाजों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां, खेल के क्षेत्र में हमारी तेज प्रगति को दर्शाती हैं और हमारे खिलाड़ियों के अटूट संकल्प, कड़ी मेहनत और हृदय से समर्पित होने का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा, “सकारात्मक सरकारी पहल और नीतियों के कारण भी यह संभव हुआ है।”

राज्यसभा सभापति ने अपने वक्तव्य में कहा कि 17 वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी ने चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश के लिए पहला व्यक्तिगत विश्व खिताब हासिल किया है। यह खिताब जीतने वाली वे दुनिया की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं हैं।

उन्होंने ओजस प्रवीण देओतले की भी सराहना की, जिन्होंने पुरुषों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। वे विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में ऐसा खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए हैं।

एक अन्य महिला तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिला व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता, जबकि ज्योति वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

तीरंदाजों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए सफलता की शुभकामनाएं देते हुए, सभापति ने आशा व्यक्त की कि वे अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित करते रहेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

22 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.