Categories: News-Headlines

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले में देवीरेड्डी सारदा चैरिटेबल ट्रस्ट (न्यास) का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने आज युवाओं से सेवा की भावना को अपनाने और समाज में जरूरतमंद व वंचित वर्गों की सहायता करने के लिए नियमित रूप से कुछ समय देने का आह्वान किया।

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के नेल्लौर जिले में देवीरेड्डी सारदा चैरिटेबल ट्रस्ट (न्यास) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति नायडु ने रेखांकित किया कि ‘सेवा’ भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग है और उन्होंने आगे दोहराया कि भारत का सभ्यतागत मूल्य ‘साझा करना और देखभाल करना’ है।

उन्होंने कहा कि दूसरों की सहायता करने से बहुत अधिक संतुष्टि मिलती है। उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि विशेष रूप से युवाओं को चाहिए कि वे गरीबों की सेवा के लिए आगे आएं और सरकार की प्रायोजित योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ उठाने में उनकी सहायता करें।

उपराष्ट्रपति नायडु ने धर्मार्थ संगठनों से युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास व उन्हें सशक्त बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करने का अनुरोध किया। उन्होंने आगे परोपकारी लोगों और बड़ी संस्थाओं से इसका आह्वान किया कि वे ग्रामीण भारत में सेवा-उन्मुख कार्यक्रमों को गंभीरता से लेने के लिए अपने संसाधनों का उपयोग करें।

उपराष्ट्रपति नायडु ने ट्रस्ट की विद्यालय सुविधाओं, स्वास्थ्य केंद्र व कौशल विकास केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्हें विभिन्न सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना के लिए देवीरेड्डी सुधाकर रेड्डी और उनके परिवार के सदस्यों की सराहना की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में आंध्र प्रदेश के कृषि व सहकारिता, विपणन, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री काकानी गोवर्धन रेड्डी, राज्य सभा सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी, लोकसभा सांसद अदाला प्रभाकर रेड्डी, आंध्र प्रदेश के विधायक रामिरेड्डी प्रताप कुमार रेड्डी, ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष देवीरेड्डी सुधाकर रेड्डी, अन्य ट्रस्टी और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

47 minutes ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

1 hour ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

21 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.