उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी है। उनका संदेश इस प्रकार है- मैं प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
अटूट श्रद्धा और खुशियों के साथ मनाई जाने वाली दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है, यह त्योहार लोगों के जीवन में आशा और सदाचार की भावना का संचार करता है।
दीपावली का त्योहार धार्मिक और सात्विक जीवन जीने एवं सभी परिस्थितियों में अपनी सर्वोत्तम क्षमता से अपना कर्तव्य निभाने में हमारे विश्वास को दृढ़ करता है।
यह दीपावली हमारे देश को समृद्धि और सफलता से भरे भविष्य की ओर ले जाने वाली आशा की किरण बने। इस दीपोत्सव का प्रकाश हमारे हृदय में ज्ञान, विवेक और करुणा का संचार करे।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment