उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देश में कृषि उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि के लिए कृषि अनुसंधान की गुणवत्ता और क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने अनुसंधान और विकास के मद में अधिक राशि के प्रस्ताव का सुझाव दिया जो वर्तमान में कृषि सकल घरेलू उत्पाद के एक प्रतिशत से भी कम है।
उपराष्ट्रपति ने हैदराबाद में राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबंधन अकादमी आईसीएआर के कृषि-व्यवसाय प्रबंधन कार्यक्रम के स्नातक समारोह में कृषि शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं, उद्यमियों और वैज्ञानिकों से कृषि को जलवायु अनुकूल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति नायडू ने इस बात पर जोर दिया कि कृषि विश्वविद्यालयों को नई तकनीकों और सतत उत्पादन के तरीकों को विकसित करने तथा देश के हर हिस्से में इन्हें प्रत्येक किसान तक ले जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने किसानों के उत्पादन और आय को बढ़ाने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नारे ‘लैब टू लैंड’ को आत्मसात करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कुछ छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। अकादमी के कृषि-व्यवसाय प्रबंधन कार्यक्रम प्रमुख डॉ. रंजीत कुमार, सचिव और महानिदेशक डॉ. टी. महापात्रा, निदेशक डॉ. चौधरी श्रीनिवास राव भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment