Categories: News-Headlines

उत्तर रेलवे ने समयबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखा है और रेलगाड़ियों के समय से चलने पर विशेष बल दिया

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने आज उत्‍तर रेलवे के विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ उत्‍तर रेलवे की कार्य प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में गतिशीलता में वृद्धि और अन्‍य विकासात्‍मक कार्यों व माल लदान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उत्तर रेलवे ने समय पालनबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखा है और रेलगाड़ियों के समय से चलने पर विशेष बल दिया है।

उन्‍होंने बताया कि संरक्षा के अलावा गतिशीलता बढ़ाने जैसे कार्य उत्‍तर रेलवे की प्राथमिकता हैं। उन्‍होंने रेलपथों के निकट पड़े स्‍क्रैप को हटाने के लिए जोन द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की। उन्‍होंने मण्‍डलों को गतिशीलता बढ़ाने संबंधी कार्यों में तेजी लाने और कार्यों की प्रगति की जांच करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने चल रहे मानसून सीजन के दौरान संरक्षा बढ़ाने पर बल दिया और रेल परिचालन के दौरान आने वाली बाधाओं को समाप्‍त करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.