आने वाले त्यौहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से विभिन्न क्षेत्रों के लिए त्यौहार स्पेशल रेलगाडियां चलाने का निर्णय लिया है। ये रेलगाडिया कल 20 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच चलाई जाएंगी। उत्तर रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार कल नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच गतिशक्ति सुपरफास्ट एक्सप्रेस विशेष रेलगाडी चलाई जाएगी, जो नई दिल्ली रात्रि के साढे 11 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं वापसी से में यह रेलगाडी श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 22 अक्टूबर को शाम को सवा छह बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से कटिहार अनारक्षित विशेष रेलगाडी 8 नवम्बर, 11 नवम्बर, 14 नवम्बर और 17 नवम्बर को चलेगी जो आनंद विहार से कटिहार के लिए साढे तीन बजे चलेगी। वहीं आनंद विहार टर्मिनल सहरसा अनारक्षित विशेष रेलगाडी 8 नवम्बर, 11 नवम्बर, 14 नवम्बर और 17 नवम्बर को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि के 11 बजे चलेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर के बीच विशेष रेलगाडी 9 नवंबर, 12 नवंबर, 15 नवंबर और 18 नवंबर को आनंद विहार से सुबह साढे आठ बजे चलेगी।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment